Jaunpur News: चलती फोर्ड फिगो कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

Naya Savera Network

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कटका गांव में गुरुवार दोपहर चलती फोर्ड फिगो कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर 3:28 बजे अग्निकांड की सूचना मिलने पर अग्निशमन अधिकारी जौनपुर नागेंद्र नाथ द्विवेदी अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां फोर्ड फिगो कार धू-धू कर जल रही थी। कार में बैठे लोग आग लगते ही सुरक्षित बाहर निकल आए थे।

अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर यूनिट ने मिनी फायर इंजन (MFE) की सहायता से पंपिंग कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!