Jaunpur News: नाली का पानी रोकने का विरोध करने पर महिला की पिटाई

Naya Savera Network

खुटहन, जौनपुर। दरना गांव में सामूहिक नाली का पानी रोकने का विरोध करना एक महिला को महंगा पड़ गया। आरोप है कि पड़ोस के दो युवकों ने महिला की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने दोनों आरोपितों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव निवासी जड़ावती देवी पत्नी इंद्रजीत यादव के अनुसार बस्ती के जल निकास के लिए बनी नाली से पूरे गांव का पानी बहता है। आरोप है कि पड़ोस के दो युवकों ने मिट्टी डालकर उनके घर के सामने पानी का बहाव रोक दिया। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं।उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर उपचार कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!