Jaunpur News : राज्यमंत्री ने किया आवासीय भवन निर्माण का शिलान्यास

Naya Savera Network

2 करोड़ 28 लाख की लागत से बनेगा तीन मंजिला आवासीय भवन 

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव ने रविवार को करंजाकला आवासीय परिसर में तीन मंजिला आवासीय भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। यह आवासीय भवन दो करोड़ 28 लाख की लागत से बनेगा। भवन में 3 फ्लोर टाइप -1, टाइप- 2 टाइप- 3 का निर्माण होगा। परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन भी राज्यमंत्री ने किया। ब्लॉक सभागार में उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार गांव और शहरों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है, सड़के नाली आवास स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा बिजली पानी रोजगार पर विशेष ध्यान देते हुए विकास की गंगा बहा रही है। लेकिन गांव और शहरों के उन अंतिम जरूरतमंद  व्यक्तियों को सरकार की हर योजना पहुंचनी चाहिए। वहां उपस्थित सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि योजनाओं में किसी तरह की लापरवाही ना हो योजना का लाभ जरूरतमंदों तक बिना किसी हीला-हवाली के पहुंचे, अगर  लापरवाही मिली तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेता सुनील कुमार यादव मम्मन ने कहा कि करंजाकला मॉडल ब्लॉक बन चुका है। विकास योजनाओं पर त्वरित काम किया जा रहा है सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। मौके पर ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव ,भाजपा नेता संजय पाठक प्रतिनिधि अजय सिंह खर्चू ,पूर्व उप प्रमुख जितेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह दादा, शरद सिंह ,श्यामबाबू यादव ,मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह, राजकेसर पाल ,धर्मेंद्र मिश्रा,बीडीओ पीयूष त्रिपाठी, राजदीप सिंह, मनीषा चंदन यादव, विपिन यादव, सत्यलाल यादव, ग्राम विकास अधिकारी नागेंद्र यादव, सौरभ सिंह मौजूद रहे।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!