Jaunpur News : ग्राम चौपाल में नव निर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरित

 नया सवेरा नेटवर्क

रामपुर,जौनपुर। मड़ियाहूँ तहसील के रामपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा नोनरा में आयोजित "ग्राम चौपाल - प्रशासन आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत नव निर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मड़ियाहूँ विधायक डा. आर. के. पटेल ने फीता काटकर आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया तथा ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर विधायक ने गर्भवती माताओं को पोषणयुक्त सामग्री वितरित कर उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया। वहीं नवजात शिशुओं को स्नेहपूर्वक दूध पिलाकर एवं खिलौने भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान टीबी रोगियों को पोषण किट, पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक दवाओं का भी वितरण किया गया।

विधायक डा. आर. के. पटेल ने ग्रामवासियों के साथ खिचड़ी सहभोज में सहभागिता कर आत्मीय संवाद स्थापित किया और ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, "हमारा संकल्प है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जनमानस तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। जनता की सेवा ही हमारा परम धर्म है और जनहित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रामपुर अविनव सरोज, सचिव राजकुमार, ग्राम प्रधान बदामा देवी एवं उनके प्रतिनिधि सुभाष चंद्र, अपना दल (एस) के जिला महासचिव राकेश मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवी शंकर दूबे, के. पी. मिश्रा, महामंत्री रमेश दूबे, श्यामधर मिश्रा, राजेश पटेल, जे. पी. गौतम, प्रधान रिंकू सिंह, संतोष जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ