Jaunpur News : पास लेने के दौरान ट्रेलर ने बस को मारी साइड, यात्रियों में मचा हड़कंप

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बरडीहा मोड पर रविवार को एक बस में उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब पास लेने के दौरान ट्रेलर ने बस को साइड मार दी जिससे बस के साइड के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस  ने स्थिति को संभाला और बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर वाराणसी के लिए रवाना कर ट्रेलर चालक व बस को पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए थाने भेज दिया।

बस चालक राजेश गौंड ने बजरंग नगर पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि पीछे से आ रहे ट्रेलर चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बस को घसीट दिया, जिससे बस में बैठे कुछ यात्रियों को चोटें भी आईं,विरोध करने पर ट्रेलर चालक गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी तरह बस को बजरंग नगर चौकी तक लाकर खड़ा किया, लेकिन वहां भी ट्रेलर चालक लोहे की रॉड लेकर मारने के लिए दौड़ पड़ा।पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।



Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!