Jaunpur News: सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी की सख्ती, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए व्यापक निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार देर सायं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में यातायात निरीक्षक के द्वारा अवगत कराया गया कि माह जनवरी 2026 से अब तक सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर व्यापक प्रवर्तन कार्रवाई की गई है, जिसमें हेलमेट न पहनने पर 1,12,898, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर 3,282, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने पर 10,182, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग पर 621, अवैध पार्किंग पर 1,8031, मानक के विपरीत नंबर प्लेट लगाने पर 1,616, ओवर स्पीड में वाहन चलाने पर 647, मदिरापान कर वाहन चलाने पर 67, जाति सूचक एवं पद सूचक शब्द लिखे वाहनों पर 14 तथा काली फिल्म लगे वाहनों पर 22 का चालान तथा 254 वाहनों को सीज भी किया गया।

उन्होंने अवगत कराया गया कि जनपद जौनपुर में माह जनवरी से 21 जून तक कुल 379 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 224 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 247 व्यक्ति घायल हुए हैं। दुर्घटनाओं के इन आंकड़ों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि जिन स्थानों को दुर्घटना संभावित के रूप में चिन्हित किया गया है, वहां आवश्यक चेतावनी बोर्ड, संकेतक एवं रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु से पूर्व सभी सड़कों के गड्ढों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए। 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में दुर्घटना संभावित स्थलों, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा क्षेत्रों में वाहन चालकों की गति नियंत्रित करने के उद्देश्य से टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनाए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना फिटनेस वाले वाहन किसी भी दशा में सड़कों पर संचालित न होने पाएँ। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि नीट परीक्षा के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन का कार्य सराहनीय रहा। यातायात पुलिस धूप से बचने के लिए हैट उपलब्ध कराने और उनके सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पार्किंग स्थलों के चिन्हांकन की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाने तथा सड़क एवं फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ग्रामीण सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए। बैठक में परिवहन विभाग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-151 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए, जिससे आमजन सड़क सुरक्षा एवं परिवहन संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तबेला संचालक अपने पशुओं को बांधकर रखें जिसके संबंध में अधिशासी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।  जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक विद्यालय एवं महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा विषयक सेमिनार आयोजित किए जाएं। विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय इयरफोन/ईयरबड्स का प्रयोग न करने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के सामने ज़ेब्रा क्रॉसिंग एवं आवश्यक पेंटिंग कराई जाए। 

उन्होंने ओवरलोड वाहनों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा बिना हेलमेट वाहन संचालित करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई एवं चालान किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर उनके अभिभावकों को बुलाकर सचेत करने करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, नगर निकायों एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 


ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt