Jaunpur News: संचारी दस्तक अभियान जुलाई 2026 अंतर्विभागीय समन्वय बैठक हुई संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में सोमवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलने वाले संचारी दस्तक अभियान की प्रथम समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किए कि फ्रंट लाइन कर्मियों का प्रशिक्षण कराते हुए समय से कार्ययोजना तैयार कर लें तथा कार्ययोजना के अनुसार समस्त गतिविधियां निर्धारित टाइम लाइन के अनुसार संपादित कराते हुए उसकी सघन मॉनिटरिंग भी कराया जाना सुनिश्चित करें, किसी भी बिंदु पर कार्यवाही छूटने न पाए। 

उन्होंने बताया कि संचारी दस्तक अभियान विभिन्न विभागों के परस्पर सहयोग एवं समन्वय से संपादित किया जाएगा।  स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग के द्वारा आशा आंगनवाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से बुखार, टीबी, कुष्ठ रोग, कुपोषित बच्चों, जुखाम, खांसी के मरीजों, डायरिया से ग्रसित लोगों की सूची तैयार कर उनकी जांच और उपचार कराया जाएगा। 

पंचायती राज विभाग एवं नगर विकास विभाग द्वारा कार्य योजना के अनुसार ग्रामों एवं वार्ड, मोहल्ला स्तर पर साफ सफाई, झाड़ी कटाई, जल निकासी, कूड़ा कचरा निस्तारण, उथले हैंड पंपों का चिन्हीकरण, उन्हें लाल रंग से क्रॉस करना, खुले में शौच से मुक्ति हेतु जागरूकता का कार्य कराना, एंटी लार्वा रसायन स्प्रे, फॉगिंग आदि कार्य कराए जाएंगे।

पशुपालन विभाग द्वारा शूकर पालकों को शूकर बाड़ों की साफ सफाई, मच्छर रोधी जाली लगवाना, आबादी क्षेत्रों से दूर करना, उन्हें अन्य व्यवसाय के प्रति जागरूकता करना आदि कार्य कराए जाएंगे।

शिक्षा विभाग द्वारा छात्र छात्राओं को संक्रामक बीमारियों, जल जनित, वेक्टर जनित रोगों, डायरिया रोग के प्रति जागरूक करना, क्लोरिनेशन डेमो, हाथ धोने, पानी उबलना आदि का डेमो कराकर व्यवहार परिवर्तन कराना, संचारी रोगों  पर पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन आदि के माध्यम से पर्यावरणीय स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना आदि कार्य कराए जाएंगे। कृषि विभाग द्वारा किसानों को चूहे, छछूंदर आदि कृन्तकों के माध्यम से फैलने वाली बीमारियों जैसे लेप्टोस्पायरोसिस, स्क्रब टायफस आदि के बारे में जागरूक करना, मच्छर रोधी पौधे लगाना आदि कार्य कराए जाएंगे, सिंचाई विभाग द्वारा नहरों, तालाबों के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराना, जल क्षरण का मरम्मत कराना, उद्यान विभाग द्वारा सार्वजनिक उद्यानों, विद्यालयों में मच्छर विकर्षी पौधे लगाना। सूचना विभाग द्वारा संचारी दस्तक अभियान संबंधित प्रचार प्रसार कराने का कार्य किए जाएगे।

सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नालों की साफ सफाई, एन्टी लार्वा और फागिंग का छिड़काव किया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी प्राइवेट अस्पताल में फायर माकड्रिल कराया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में प्लेटलेटस की व्यवस्था कर ली जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. नरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय जौनपुर, नोडल अधिकारी वी बी डी डॉ0 अरुण यादव, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी नवीन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस, समस्त अधिशासी अधिकारी, समस्त अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य विभाग सहित संचारी दस्तक अभियान से संबंधित समस्त विभाग के अधिकारी, प्रतिनिधि उपस्थित रहें।



ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304