Jaunpur News: असलहे के साथ फोटो वायरल करने के मामले में प्राथमिकी

Naya Savera Network

चेतन​ सिंह

बरसठी,जौनपुर। सोशल मीडिया पर असलहे के साथ फोटो प्रसारित होने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में भ्रमण एवं जांच के दौरान सूचना मिली कि फेसबुक की एक आईडी से असलहे के साथ फोटो पोस्ट की गई है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के दौरान व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के भन्नौर (मरकहिया कोट) गांव निवासी विजेंद्र कुमार सिंह उर्फ विक्की सिंह के रूप में होने की बात सामने आई। तहरीर में उल्लेख किया गया है कि पोस्ट के साथ लिखे गए संदेश को लेकर गांव में भय एवं रोष का माहौल उत्पन्न होने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 351 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से कानून-व्यवस्था प्रभावित करने अथवा भय का वातावरण बनाने का प्रयास किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!