Jaunpur News : वृद्ध की मौत के मामले में भूमि विवाद को लेकर होती रही चर्चा

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। बन्तरी गांव निवासी वृद्ध दुलार यादव की बिरभानपुर स्थित मकान के सामने गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव के बाद तरह तरह की चर्चा हो रही थी उनमें सबसे प्रमुख था जमीन संबंधी विवाद। जमीन व  संपत्ति संबंधी विवादों को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी। बताया गया कि गांव के एक पूर्व प्रधान प्रतिनिधि के नाम उन्होंने लगभग 10 बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री की थी, जिसका परिवार ने विरोध किया था और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके अलावा बैंक खाते से 12 लाख  रुपये के लेन देन को लेकर भी मामला उलझा हुआ था। वृद्ध की मौत कैसे हुई है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन मामले में जमीन संबंधी विवाद व पैसे के लेनदेन की चर्चा सर्वाधिक हो रही थी।



प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!