Jaunpur News : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव , हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव के समीप मोढ़ैला-रतनूपुर मार्ग के किनारे गुरुवार सुबह  वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बन्तरी गांव निवासी दुलार यादव (75) के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या कर शव को घटनास्थल पर लाकर फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गुरुवार सुबह करीब सात बजे दुलार यादव का शव बीरभानपुर स्थित उनके नए मकान के सामने सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मृतक के पोते आदित्य यादव मौके पर पहुंचे तो दादा के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।  मुंह, नाक और कान से खून निकल रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पोते आदित्य यादव ने पुलिस को दी गई सूचना में आरोप लगाया कि  दादा की हत्या कर शव को मकान के सामने लाकर फेंका गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होंगी।




माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!