नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। बन्तरी गांव निवासी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत वृद्ध दुलार यादव न तो गांव में बने मकान और न ही बिरभानपुर गांव में सड़क के किनारे बने नये मकान में रहते थे। वह घर से चार किमी दूर वाराणसी जनपद के पहाड़पुर गांव में किराए का कमरा लेकर रहते थे। बताया जा रहा है कि जिसको अपनी दस बिस्वा जमीन बेची थी वहीं खाने पीने का इंतजाम रोज करता था। वह कैसे किन परिस्थितियों में बिरभानपुर मकान में पहुंचे जहां मृत अवस्था में मिले।यह रहस्य बना हुआ है। पोते आदित्य का आरोप है कि बाहर कही हत्या कर लाश वहां लाया गया।
![]() |
| विज्ञापन |


0 टिप्पणियाँ