Jaunpur News: पर्यावरण दिवस पर टीडी कॉलेज में प्राचार्य ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत: प्राचार्य

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ ) राम आसरे सिंह ने परिसर में औषधीय और छायादार पौधे रोपकर किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया।

उपस्थित प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए  कहा कि केवल पौधे लगाना ही हमारा कर्तव्य नहीं है, बल्कि उन्हें जीवित रखना और उनकी देखभाल करना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए 'एक छात्र, एक पौधा' का संकल्प दिलाया और कहा कि यदि हर युवा एक पौधे की जिम्मेदारी ले ले, तो हम प्रकृति को आने वाले संकटों से बचा सकते हैं। प्राचार्य ने आगे कहा "ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वृक्ष ही हमारे सबसे बड़े सुरक्षा कवच हैं। टीडी कॉलेज हमेशा से पर्यावरण के प्रति सजग रहा है और हमारा लक्ष्य परिसर को पूरी तरह से हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाना है।" इस मुहिम के तहत कॉलेज परिसर, खेल मैदान में पारंपरिक और पर्यावरण अनुकूल पौधे लगाए गए। इस अवसर प्रोफेसर के बी यादव, प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह ने भी पर्यावरण संरक्षण हेतु छात्र  छात्राओं को प्रेरित किया तथा कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक, एनसीसी कैडेट्स, रोवर्स-रेंजर्स और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ