Jaunpur News: राजस्व टीम से अभद्रता व धमकी के आरोप में केस दर्ज

चेतन सिंह @  नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के पिलकथुआ गांव में राजस्व अभिलेखों की जांच के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, राजस्व कर्मचारियों से अभद्रता करने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला राजस्व न्यायालय में लंबित भूमि विवाद की जांच से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार हल्का लेखपाल शिवशंकर स्वामी सिंह की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते तीन जून को उपजिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में राजस्व टीम गांव पहुंची थी। गाटा संख्या 362 व 366 से संबंधित लंबित वादों की मौके पर जांच की जा रही थी। इस दौरान दोनों पक्षों को बुलाकर अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा था। 

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि जांच के दौरान एक पक्ष के अवधेश पांडेय पुत्र स्वर्गीय रामबली पांडेय ने सरकारी कार्यवाही का विरोध शुरू कर दिया। कहा गया है कि नायब तहसीलदार की मौजूदगी में उन्होंने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के मुताबिक इसके चलते राजस्व टीम का कार्य प्रभावित हुआ और जांच प्रक्रिया कुछ समय के लिए बाधित हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अवधेश पांडेय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2), 352 तथा 221 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ