Jaunpur News : दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर मुकदमा

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर।  क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाराणसी जनपद के सारनाथ थाना क्षेत्र के सराय मोहना निवासी मंजू देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री खुशबू साहनी का विवाह 3 दिसंबर 2025 को चंदवक थाना क्षेत्र के बीरीबारी सारेपुर निवासी शनि चौधरी पुत्र छोटेलाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

आरोप है कि 9 जून 2026 को पति शनि चौधरी, ननद रिंकी, जीजा अजय साहनी, भसुर सुनील चौधरी तथा नेहा देवी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे खुशबू को चोटें आईं। साथ ही घटना की जानकारी मायके पक्ष को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!