Jaunpur News : शहंशाह बाबा का सालाना उर्स श्रद्धा और अकीदत के साथ संपन्न

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नगर से सटे मोहल्ला चित्रसारी स्थित ख़ास हौज़ के टापू पर विराजमान शहंशाह बाबा का सालाना उर्स गुरुवार को पूरे श्रद्धा, उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं अकीदतमंद शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का जत्था चित्रसारी से गाजे-बाजे और कव्वाली के साथ बाबा की मजार तक पहुंचा। वहां श्रद्धालुओं ने चादरपोशी कर शहंशाह बाबा से सुख-समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

उर्स समारोह में पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर सहित अच्छेलाल, धनराज, केतन गुप्ता, नगर अध्यक्ष आरिफ खान, सभासद शाहनवाज मंजूर, अनुज, ललित कुमार, अजय कुमार, राकेश कुमार यादव एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य आयोजक राजकुमार गुप्ता ने सभी आगंतुकों, श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं नगर परिषद जौनपुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहंशाह बाबा का उर्स आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है, जो वर्षों से लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है।

उर्स के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्सव का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा की मजार पर मत्था टेककर अपनी-अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ