Jaunpur News : तीन गांवों से पांच वारंटी गिरफ्तार

Naya Savera Network

चेतन सिंह @  नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस ने शुक्रवार को तीन गांवों से पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने धारा 323, 325 व 504 के मुकदमे में वांछित चल रहे महमूदपुर बड़ेरी निवासी राममिलन सिंह और चंदन सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं धारा 363 व 366 के मुकदमे में वांछित भदरांव निवासी दीपक कुमार गौतम को दबोचा तथा इसके अलावा धारा 323 व 504 के मुकदमे में वांछित बरसठी निवासी मोहम्मद सिराज उर्फ पिंटू तथा समा बानो उर्फ नीलम को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि सभी के विरुद्ध जारी गैर जमानती वारंट का तामील कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!