बिपिन सैनी @ नया सवेरा
जौनपुर। चौकियां धाम शीतला चौकियां धाम में नगर पालिका के ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि ने गुरुवार को साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था, पाइप लाइन लीकेज, नाली, इंटर लॉकिंग व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से बात चीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना गया।
नगर पालिका के ईओ धर्मराज राम एवं चेयरमैन प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य ने वार्ड देवचंद पुर चौकियां धाम में निरीक्षण किया। इस दौरान ईओ धर्मराज राम ने स्थानीय लोगों से बात चीत करते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया। ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि ने मेन रोड सीसी निर्माण कार्य, विभिन्न गलियों में साफ सफाई, पेयजल, पाइप लाइन लीकेज, इंटर लॉकिंग सड़क, नाली तथा प्रकाश व्यवस्था आदि कार्यो का एक- एक कर के देखा गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी कई समस्याओं को अवगत कराया। जिस पर चेयरमैन प्रतिनिधि राम सूरत मौर्य व ईओ धर्मराज राम ने स्थानीय लोगों को हर बचे कार्यो को जल्द पूर्ण करने के लिए आश्वस्त किया। ईओ धर्मराज राम ने स्थानीय लोगो को अपना व्यक्तिगत नम्बर देते हुए हर समस्याओं को अवगत कराते रहने के लिए कहा। ईओ ने उपस्थित सफाई नायक को वार्ड में नियमित रूप से साफ सफाई करने का निर्देश दिया।
| Advt |

0 टिप्पणियाँ