बक्शा ब्लॉक सभागार में जन कल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर में गिनाई गईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक सभागार में मंगलवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित त्रिदिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल ने की। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भाजपा नेता मां दुर्गा विद्यालय के प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने कहा कि बीते 12 वर्षो में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में भारत का सम्मान बढ़ा है। पहले कोई प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर जाता था तो माना जाता था कि कुछ लेने गए है आज पीएम मोदी लेने के साथ देने भी जाते है। मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व लगाए गए विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना है आज जनता के जीवनस्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिलापंचायत सदस्य आशीष सिंह आशू, नौपेड़वा भाजपा मंडल अध्यक्ष जनार्दन गौड़, परशुरामपुर मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, धनियामऊ मण्डल अध्यक्ष अमित चौहान बबलू, अधीक्षक डॉ. जी.के. सिंह, डॉ. पवन कुमार, शिक्षक अध्यक्ष सरोज सिंह, सुनील प्रजापति, जेई सत्यप्रकाश पटेल, वीसी धर्मेंद्र साहू, लक्ष्मीशंकर उपाध्याय, कपिलमुनि मिश्र, धर्मराज तिवारी, विजय भान यादव, शिवम यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव एवं भाजपा नेता सूर्यप्रकाश चौबे ने किया। अंत में आभार भूपेश सिंह ने जताया।
![]() |
| विज्ञापन |




0 टिप्पणियाँ