Jaunpur News : 14 वर्षीय किशोर घर से लापता, मुकदमा दर्ज

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के सरैया गांव से रविवार की दोपहर को एक 14 वर्षीय किशोर अचानक अपने घर से लापता हो गया है।सोमवार को घटना की तहरीर दी गयी। जिसमे पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके किशोर की खोजबीन में लग गयी है।

उक्त गांव की अनिता देवी का  पुत्र जयहिन्द गौतम 14 जून की दोपहर करीब 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है। परिजन काफी उसकी खोजबीन किए लेकिन उसका कुछ पता नही चला ।खोजबीन में जब किशोर का कही पता नही चला तो अनिता देवी ने पुलिस से अपने पुत्र को खोजने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष  मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि किशोर के मां की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपने स्तर से उक्त किशोर की तलाश में जुट गई है।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!