Jaunpur News : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का राज्यमंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Naya Savera Network

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए : राज्यमंत्री

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून तक संचालित समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद में विकास भवन परिसर के समक्ष 17-20 जून 2026 तक तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति द्वारा जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. तथा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।

प्रदर्शनी में केंद्र सरकार द्वारा विगत 12 वर्षों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास, डिजिटल सेवाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार सृजन से जुड़े कार्यों को चित्रों एवं प्रदर्श सामग्री के माध्यम से दर्शाया गया है। साथ ही जनपद जौनपुर में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को आकर्षक होर्डिंग्स एवं प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में अवसंरचना विकास के अंतर्गत  केराकत एवं शाहगंज के नौली में अग्निशमन केन्द्र के आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण, खेल सुविधाओं के विस्तार के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की स्थापना, नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गोमती रिवर फ्रंट एवं घाटों का निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु मेडिकल कॉलेज की स्थापना, महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए सिद्धीकपुर में राजकीय महिला आईटीआई तथा केराकत में पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना को प्रदर्शित किया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल के दो ब्लॉकों का निर्माण तथा बदलापुर बस स्टेशन के निर्माण सहित जनपद में हुए अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों को चित्रों एवं सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है। प्रदर्शनी का राज्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों द्वारा अवलोकन भी किया गया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। सरकार गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत निःशुल्क राशन वितरण, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना तथा कोविड काल में निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। 

 जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की वास्तविक तस्वीर से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाएं, किसान कल्याण एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचार साहित्य का वितरण कर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया।  कार्यक्रम के दौरान सोनम सरोज एंड पार्टी द्वारा लोकगीतों के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाई गई। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!