नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में बुधवार को सड़क हादसे में 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक एवं शव को कब्जे में लेते हुए शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दिया। थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी एजाज अहमद किसी काम से लखौवा बाजार आये में आकर खड़े थें उसी दौरान तेज रफ्तार से जा रहा बाइक चालक एजाज को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में एजाज की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
| Advt |
