नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के इमलों पांडेय पट्टी गांव में एक व्यक्ति के घर के रसोई घर में मंगलवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गयी। आग इतनी तेज थी घर मे सो रही महिलाएं बाहर भागकर अपनी जान बचाई। इमलों पांडेय पट्टी गांव के अता रसूल रोजी रोटी के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। घर पर अता रसूल की पत्नी नाजमा व बेटियां रहती है। बीती देर रात में नाजमा व उनके बेटियां खाना खाकर सो रहे थे। देर रात में तभी रसोईघर में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में तेज आग लग गयी। आग इतनी तेज थी कि नाजमा और उनकी बेटियां घर मे निकल कर बाहर भागकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनट में रसोई घर मे रखा गैस चूल्हा, बर्तन, बोरे में रखा 80 किलो चावल, 1 कुंतल गेंहू, 50 किलो आटा, 4 बोतल रिफाइन तेल, 20 किलो दाल समेत घरेलू व खाद्य सामग्री जलकर खाक हो गया। सूचना पर डायल 112 की पुलिस भी रात में पहुच गयी। ग्राम प्रधान दशरथ बिंद ने बताया कि आग कैसे लगी यह अभी पता नही चल पाया है। ग्राम प्रधान ने सुबह राजस्व विभाग को भी सूचना दे दिया है।

