पूर्व सूचना के आधार पर बुधवार को शुरू हुआ अन्ना का अनशन
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। जफराबाद जंक्शन पर प्लेटफार्म नम्बर 4 पर सेकंड साइड एंट्री गेट की मांग को लेकर बुधवार को जज सिंह अन्ना का आमरण अनशन शुरू हो गया है। अनशन की भनक लगते ही मौके जीआरपी और आरपीएफ के जवान भारी संख्या में तैनात कर दिये गये।
बुधवार को समाजसेवी अन्ना ने जफराबाद जंक्शन के सेकंड साइट प्लेटफार्म नंबर 4 की तरफ टिकट बुकिंग घर, यात्री सेट, शौचालय बिजली पानी और रास्ता बनाने की मांग को लेकर पूर्व निर्धारित सूचना पर अनशन शुरू कर दिया है। दलील है कि 80 प्रतिशत रेल यात्रियों को जौनपुर शहर की तरफ जाना रहता है क्यूं कि यहां से कलेक्ट्रेट, अस्पताल विद्यालय, नजदीक है। अभी तक अस्थायी खुले बाउन्डरी वाल से यात्रियों का आना जाना रहता था। बीते 24 मई को स्टेशन मास्टर ने उक्त अस्थाई विकास गली को बंद कर दिया। जिससे जौनपुर की तरफ आने व जाने वाले यात्री चाहरदीवारी फांद कर स्टेशन परिसर में आ रहे है। समस्या को लेकर जज सिंह अन्ना बीते 10 जून को डीआरएम से मिले और उसी दिन अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की घोषणा कर दिये।
उन्होने बताया कि उनका यह आमरण अनशन तब तक चलेगा जब तक कि उनकी मांगों को विभाग मान नही लेता। तहसीलदार मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार ने कहा यह मामला रेलवे का है इसलिए इसमें हम कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दे सकते समस्या को रेलवे के अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। जिससे समस्या का हाल हो सके। रेलवे की टी. आई. पंकज सिंह ने कहा कि अन्ना के आमरण रोशन की जानकारी हमारे रेलवे विभाग को नहीं जबकि जज सिंह अन्ना का कहना है कि हमने जिलाधिकारी जौनपुर से लेकर डीआरएम, स्टेशन अधीक्षक, जीआरपी और आरपीएफ सहित सबको 150 लोगों का हस्ताक्षर कराया हुआ प्रार्थना पत्र दिया हूं।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


