Jaunpur News : स्नान का वीडियो वायरल करने का आरोप, चार नामजद

Naya Savera Network


चेतन सिंह @ नया सवेरा

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के खड़ंवा गांव में एक युवती का स्नान करते समय वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी शिवम धीवर की तहरीर के अनुसार उसकी बहन के स्नान के दौरान गांव के अंशु पटेल, शुभम पटेल, सचिन पटेल और करन पटेल ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। आरोप है कि मामले की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने जब इस संबंध में पूछताछ की तो आरोपित अभद्रता पर उतर आए। विरोध करने पर मारपीट करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 352 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!