Jaunpur News : पुरानी रंजिश में टिनशेड तोड़ा, चार नामजद

Naya Savera Network

चेतन सिंह @ नया सवेरा

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के पपरावन (परानीतारा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में चार लोगों को नामजद किया गया है। गांव निवासी विनोद कुमार यादव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी विकास यादव, सुरेंद्र यादव, शनि यादव और हर्ष यादव गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर के सामने लगा टिनशेड तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 352, 351(3) और 324(4) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।



Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!