Jaunpur News : शराब के नशे में पत्नी को पीटकर कपड़े जलाए, पति पर प्राथमिकी दर्ज

 नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के पपरावन गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट, कपड़े जलाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 गांव निवासी रेखा सिंह पत्नी अनुज सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति आए दिन शराब पीकर घर पहुंचते हैं और उसे तथा बच्चों को प्रताड़ित करते हैं। आरोप है कि उन्होंने घर का सामान बाहर फेंक दिया और परिवार के कपड़ों में आग लगा दी। पीड़ित महिला का आरोप है कि विरोध करने पर पति ने उसके गले में साड़ी बांधकर घसीटना शुरू कर दिया तथा जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर उसका छोटा बेटा पड़ोसियों को बुला लाया। पड़ोसियों के हस्तक्षेप से उसकी जान बच सकी। आरोप है कि इस दौरान पति ने लाठी-डंडे से भी उसकी पिटाई की। घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति अनुज सिंह पुत्र रामलोटन सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3) एवं 324(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन