Jaunpur News : पत्रकार रविंद्र दुबे की माता के निधन पर शोक सभा आयोजित

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील प्रांगण में गुरुवार को पत्रकार संघ की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पत्रकार संघ के अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा ने की। इस दौरान एक समाचार पत्र के संपादक रविंद्र कुमार दुबे की माता लालती देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

शोक सभा में उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राजेश कुमार पांडेय, नसीम अहमद, विपिन दुबे, आनंद तिवारी, शमीम अहमद, प्रवनेश मिश्रा, बृजेश मिश्रा सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!