Trending

Jaunpur News : मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Naya Savera Network

मिठाई लाल सोनकर @  नया सवेरा 

जौनपुर। शहर कोतवाली के बलुआ घाट मोहल्ले में गुरुवार सुबह एक विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, बलुआ घाट निवासी पूरन निषाद की पुत्री प्रियंका निषाद की शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व केराकत क्षेत्र के पसेवा गांव निवासी राजकुमार निषाद के साथ हुई थी। प्रियंका के तीन बच्चे हैं, जिनमें उसका बड़ा पुत्र दिव्यांग बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक वह बेटे की बीमारी और उपचार को लेकर अक्सर मानसिक तनाव में रहती थी।

बताया गया कि लगभग एक सप्ताह पहले वह अपने पति के साथ ससुराल से मायके आई थी। गुरुवार सुबह वह घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में गई और पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। वे तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।



SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!