Jaunpur News : विश्व रक्तदाता दिवस की तैयारी तेज, रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाएं व रक्तदाता सम्मानित

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। आगामी 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के सफल आयोजन को लेकर अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय, जौनपुर के सभागार कक्ष में गुरुवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कुमार कन्नौजिया ने की, जबकि संचालन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सैफ हुसैन खान ने किया।

संगोष्ठी में स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।


इस अवसर पर वर्ष भर रक्तदान शिविरों एवं रक्तदान जागरूकता अभियानों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली संस्थाओं में संत निरंकारी मंडल, गरीब नवाज फाउंडेशन, मोहम्मद हसन कॉलेज, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, ठाकुरबारी महिला विकास कल्याण समिति, आरडीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, एसबीआई बैंक तथा एचडीएफसी बैंक प्रमुख रहे।

इसके अलावा नियमित एवं प्रेरणादायी रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं नीरज शाह, राजेश सिंह, सत्यम प्रजापति, मनोज सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, संतोष मौर्य तथा अभिषेक मौर्य को भी प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सैफ हुसैन खान, डॉ. मनीष, हृदय कुशवाहा, आलोक मणि, साकेत प्रधान, शालिनी मौर्य सहित ब्लड बैंक के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विश्व रक्तदाता दिवस को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!