वर्ष भर लोहिया पार्क में नि:शुल्क क्लास चलाते हैं मुख्य योग प्रशिक्षक अरविंद
जौनपुर। विश्व योग दिवस के सफल कार्यक्रम पर लोहिया पार्क में सोमवार की सुबह करीब 7 बजे एक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य योग प्रशिक्षक अरविंद यादव ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए योग प्रशिक्षक क्षमा सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान सात दिन के कार्यक्रमों के बेहतर मीडिया कवरेज के लिए अंकित जायसवाल, कार्यक्रम को सफल बनाने वाले शिक्षक नेता धर्मेंद्र यादव, अरविंद यादव, सत्येंद्र अग्रहरि, प्रवक्ता कृष्ण मोहन यादव, शैलेन्द्र कुमार, सूर्यनाथ यादव, अनिल यादव, नीरज कुमार, वीरा यादव को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर शिक्षक नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि विश्व योग दिवस पर सांकेतिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। विगत एक सप्ताह से 15 से 21 जून तक योगाभ्यास किया गया। उन्होंने मुख्य योग प्रशिक्षक अरविंद यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि अरविंद यादव केवल एक सप्ताह के लिए नहीं बल्कि वर्ष भर लोहिया पार्क में नि:शुल्क योग क्लास चलाते हैं, जिससे सैकड़ों लोगों को इसका लाभ मिलता है। विश्व योग दिवस का कार्यक्रम सफल होना सभी की मेहनत का प्रतिफल है।
| Advt |


