कल हुआ था योग, मंदिर में विगत दिनों कराया गया सुंदर कांड एवं पूजापाठ
निर्भय सक्सेना
बरेली। कलेक्ट्रेट के निकट एवं पोस्टमार्टम हाउस के पीछे स्थित पुनः आबाद हुई जिला जेल में आज सोमवार को मिलाई करने 6 प्रार्थना पत्र पर 6 पुरुष एवं 3 महिलाएं समेत कुल 9 लोगों की मिलाई हुई। जेल में रविवार को योग दिवस भी मनाया गया। जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला के अनुसार जिला जेल में आज पहली बार मिलाई करने 9 परिजन जेल गैट पर आए। जिन्हें जेल प्रक्रिया के तहत 9 से 11 बजे के बीच मिलाई भी कराई गई। कल रविवार की सुबह जेल स्टाफ, बंदियों ने योग किया। जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला ने योग कर निरोग रहने का संदेश भी दिया था। यह जिला जेल 68.15 एकड़ में फैली है । पुरानी जिला जेल में शनिवार से ही चहल पहल एवं रौनक बढ़ गई थी। शनिवार को यहां 66 कैदी शिफ्ट हुए थे। लगभग 66 बंदी केसरपुर की केंद्रीय कारागार 2 से इस जीर्णोद्वार के बाद बनी जेल में शिफ्ट हुए थे। यह जानकारी जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला ने निर्भय सक्सेना को दी।
बरेली में लगभग 186.24 करोड़ की लागत से इस जिला जेल में जीर्णोद्धार एवं सुरक्षा तंत्र/सी सी टी वी कैमरे आदि लग चुके हैं। इस जेल के नए बने भवन में बैरक की क्षमता बढ़ जाने से अब 2579 से अधिक विचाराधीन कैदी यहां रह सकेंगे। जिला जेल में आधुनिक पाक शाला भी पूजन बाद शुरू हो गई है। जेल के सामने बने मंदिर में पूर्व में ही सुंदरकांड एवं पूजा अर्चना कराई जा चुकी थी। जिला जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला के अनुसार शनिवार दोपहर तक वाहनों में 22 कैदी की तीन खेप में 66 कैदी यहां आ गए थे। अब पूरे परिसर एवं कार्यालय में सुरक्षा उपकरण सीसीटीवी कैमरे लगाने, कंप्यूटर, फर्नीचर, आंतरिक साज सज्जा की गई। आधुनिक पाकशाला में भोजन बनना भी शुरू हो गया।
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |


