Jaunpur News: राज्यमंत्री ने किया दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास

Naya Savera Network

जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को  अपनी विधानसभा क्षेत्र के नगरीय क्षेत्र में दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत 3.17 करोड़ की लागत से भंडारी शीतला चौकिया मार्ग से लखनपुर होते हुए रेलवे क्रासिंग तक मार्ग का चौड़ीकरण कार्य तथा 12.36 लाख की लागत से मोहल्ला मियापुर में रणजीत सिंह के मकान से टोले मौर्या होते हुए राम लखन बिंद के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। दोनों कार्यों की कुल अनुमानित लागत 3.29 करोड़ है।

इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने जौनपुर को विकास के नए आयाम दिए हैं। जौनपुर चारों तरफ से रेल से घिरा नगर है। वर्षों से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम ने यहां के व्यापार और आमजन के समय दोनों को प्रभावित किया था। अब बनारस रोड जगदीशपुर व प्रयागराज रोड नईगंज पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। शाहगंज रोड लखनपुर पर डबल रेलवे ओवरब्रिज का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। इससे जौनपुर की कनेक्टिविटी वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ से और मजबूत होगी।

पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विगत 9 वर्षों में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रयासों से जौनपुर सदर विधानसभा में लगभग 10 हजार करोड़ के विकास कार्य पूर्ण हुए हैं। आज ऐसा कोई गांव नहीं बचा जहां विकास का कोई न कोई कार्य न हुआ हो।

 कार्यक्रम में जिला महामंत्री अजय सिंह, प्रदीप तिवारी, नंदलाल यादव, सुभाष सिंह, डॉ पीके संतोषी, आशीष गुप्ता, विकास शर्मा, कमलेश निषाद, विपिन सिंह, जटाशंकर त्रिपाठी, धर्मपाल कनौजिया, अरविंद सिंह, देवेंद्र सिंह, सुभाष मौर्य, सुरेंद्र मौर्य भग्गू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!