Jaunpur News : रोजगार सेवकों ने बैठक कर 1 जुलाई को लखनऊ विधानसभा घेराव की बनाई रणनीति

Naya Savera Network
बक्शा, जौनपुर। बक्शा ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक कर आगामी 1 अप्रैल को रोजगार सेवकों ने बैठक कर लखनऊ विधानसभा घेराव की रणनीति बनाई। जिला महामंत्री राकेश कुमार ने बैठक में मौजूद रोजगार सेवकों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुँचने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में जनहित अधिकार और सम्मान के लिए विधानसभा घेराव के तय कार्यक्रम में पहुँचना है। उन्होंने कहा कि हम अपने अधिकार के लिए आवाज अपने हक की लड़ाई के लिए एक संघर्ष अधिकार के लिए सम्मान की लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा सरकार रोजगार सेवकों को दीपावली होली जैसे पावन पर्व पर मानदेय नही दे पा रही है। बीते 15 माह से मानदेय न मिलने से रोजगार सेवकों के समक्ष भुखमरी का संकट उत्पन्न हो गया है उनके पास मानदेय के अलावा कोई सहारा न होने से प्रदेशभर के संविदाकर्मी परेशान है जो संविधान में प्रदद्दत अधिकार का घोर उल्लंघन है। इस दौरान महेंद्र यादव, जयशंकर, राना प्रशांत, विपिन सिंह, चित्रसेन यादव, सुनील कुमार, पतिराम, पूजा देवी, रीना देवी, सावित्री, इन्दू देवी सहित दर्जनों रोजगार सेवक मौजूद रहे।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!