Mumbai News : गायत्री जयंती के उपलक्ष्य में नवकुंभ ने आयोजित की कविगोष्ठी

Naya Savera Network

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में बुधवार 24 जून 2026 को वेदमाता गायत्री जयंती के उपलक्ष्य में आनलाइन गूगल मीट के माध्यम से कविगोष्ठी का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार शिक्षाविद् अवनीश कुमार दीक्षित 'दिव्य' ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में संगीत साहित्य मंच के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार रामजीत गुप्त उपस्थित थे।ज्ञान की देवी मां गायत्री की वंदना कवयित्री अन्नपूर्णा गुप्ता के मधुर छंद से हुआ।गोष्ठी का संचालन राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने किया। उपस्थित साहित्यकारों में मुंबई से शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र, ओमप्रकाश सिंह,कवयित्री शोभा स्वप्निल,प्रमोद कुमार शर्मा प्रेमी जौनपुर उत्तर प्रदेश,रमेश चंद्र नंदवंशी सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश से उपस्थित थे। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने मां गायत्री की महिमा का गुणगान काव्य के माध्यम छंद, गीत, मुक्तक, भजन, सोहर से किया।उपस्थित सभी श्रोता साहित्यकारो ने सभी की रचनाओं की सराहना किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में अवनीश कुमार दीक्षित दिव्य ने मां गायत्री के पंचमुख एवं दस हाथ की विशेषता को सविस्तार सभी के समक्ष रखा और अपने काव्य विधाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में आयोजक विनय शर्मा दीप ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ गोष्ठी का समापन किया।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!