Jaunpur News : ई-रिक्शा सवार महिला के पर्स से लाखों के जेवरात उड़ाए

Naya Savera Network
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाहा चौराहे से ई-रिक्शा में सवार होकर अपने मायके जा रही महिला के पर्स से महिला चोरों के गिरोह ने लाखों रुपये के जेवरात उड़ा लिए। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के सुरैला गांव निवासी भावना तिवारी पत्नी चंद्र प्रकाश तिवारी, अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए बीते 22 जून की दोपहर लगभग 12 बजे सिपाहा चौराहे पर पहुंची थीं। वहां से वह ई-रिक्शा द्वारा बदलापुर पड़ाव के लिए निकलीं।
उसी समय पांच महिलाएं अपने दो बच्चों के साथ उसी ई-रिक्शा पर सवार हो गईं, जिनमें से दो नकाबपोश महिलाएं थीं जो अजीब हरकतें करने लगीं। महिला चोरों के गिरोह की इन हरकतों के कारण भावना तिवारी का ध्यान भटक गया। इसी बीच उनके पर्स में रखे सोने की चेन, सोने की अंगूठी और कान की बाली चोरी कर ली गई। जब महिला बदलापुर पड़ाव पर पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि उनके पर्स का मुंह खुला था और जेवरात गायब थे। घटना के दिन ही महिला द्वारा कोतवाली जाकर सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!