Jaunpur News :ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा बड़ी चिंता का विषय:विंदेश्वरी सिंह

Naya Savera Network
एक दिवसीय दौरे पर केराकत पहुंचे मंडल अध्यक्ष का हुआ स्वगत

केराकत, जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के वाराणसी मण्डल अध्यक्ष विन्देश्वरी सिंह ने अपने एक दिवसीय जौनपुर दौरे में जनपद के सभी छह तहसीलों का भ्रमण कर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकारों की दशा और दिशा का आंकलन किया। मंडलीय टीम में वाराणसी मण्डल के संरक्षक तारकेश्वर सिंह और जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना भी साथ रहे।
मण्डल अध्यक्ष विन्देश्वरी सिंह ने कहा कि डिजिटल मीडिया ने ग्रामीण पत्रकारिता में नई संभावनाएं दी हैं। छोटे शहरों और कस्बों से निकलने वाली आवाजों को त्वरित मंच मिला है। वैकल्पिक मीडिया ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है, जिन्हें मुख्यधारा का मीडिया अनदेखा करता था। लेकिन इसी डिजिटल दुनिया में फेक न्यूज, ट्रोल संस्कृति और आधी अधूरी सूचनाओं का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। 
कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस दौर में असली और नकली सामग्री में फर्क करना आम पाठक के लिए कठिन होता जा रहा है। ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा भी बड़ी चिंता का विषय है। खासतौर पर छोटे स्थानों से सत्ता, अपराध और आर्थिक हितों के गठजोड़ के बीच सच लिखना काफी जोखिम भरा हो जाता है। विशेष तौर पर छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकार संसाधनों के अभाव, आर्थिक असुरक्षा और दबावों के बीच काम करते हैं। दूसरी ओर मीडिया संस्थानों में नौकरी की अस्थिरता और संविदा आधारित व्यवस्था ने पत्रकारों की पेशेवर स्वतंत्रता को भी प्रभावित किया है।इस अवसर तहसील अध्यक्ष राजेश यादव,प्रमोद यादव,रामप्रवेश मास्टर,उमेश यादव,गोविंद यादव समेत भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!