Jaunpur News: नगर पंचायत की बैठक में विभिन्न कार्यों पर बनी सहमति

Naya Savera Network

नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई सभासदों की बैठक 

 नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। वृहस्पतिवार को सभी वार्ड के सभासदो की नगर की समस्या को लेकर एक बैठक नगर पंचायत कार्यालय में हुई। बैठक में पेयजल, नगर की सफ़ाई, नाला सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि मुद्दे पर विचार किया गया। बैठक में कृपाशंकर नगर वार्ड के सभासद सुरेश जायसवाल ने नालों की सफाई कराने, डॉ हस्सान ने सातों तलैया में जल निकासी के लिए नाला खुदाई कराने, बरसात के मौसम में साफ सफाई की मांग सादीगंज वार्ड सभासद दीपू  ने उठाई।

इसी प्रकार अन्य समस्या पर भी विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष संजय जायसवाल और अधिशासी अधिकारी विजय सिंह ने सभी समस्याओ को सुना  और जल्द ही निस्तारण करने हेतु सहमति व्यक्त की। बैठक में.सुरेश जायसवाल सुजीत,फराज, जिया मोहम्मद शरीफ, डा हस्सान, और नामित सभासद के अलावा लिपिक प्रवेश सिंह और मनोज चौरसिया शमिल रहे।


प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!