Lucknow News : अजय वर्मा अज्जू बने भगवान चित्रगुप्त अखाड़ा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री संगठन/प्रशासनिक कार्य प्रभारी

Naya Savera Network
नई दिल्ली, लखनऊ। चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा  भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज (जगतगुरु, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा), राष्ट्रीय अध्यक्ष – अखिल भारत हिंदू महासभा एवं संत महासभा के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भइया’ (एडवोकेट), जौनपुर द्वारा  श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा उत्तर प्रदेश में जौनपुर निवासी अजय वर्मा अज्जू को प्रदेश महासचिव संगठन/प्रशासनिक कार्य प्रभारी मनोनीत किया है।
चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा  उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने बताया कि परमपूज्य सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के नेतृत्व में देशभर में अखाड़ा परिषद संगठन का विस्तार किया जा रहा है जिसमें सर्व समाज हिन्दू समाज को जोड़ा जाएगा तथा उत्तर प्रदेश में संगठन को सुदृढ़ और प्रभावशाली बनाया जा रहा है।
चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद एवं महर्षि महेश योगी के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना, युवाओं को सही दिशा देना एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। परिषद द्वारा युवाओं के चरित्र निर्माण, वृक्षारोपण, नदियों की सफाई, पर्यावरण संरक्षण, नारी सम्मान एवं सुरक्षा, जीव रक्षा, तथा गरीब, पीड़ित एवं जरूरतमंदों की सेवा जैसे कार्य किए जाएंगे।
परिषद का एक प्रमुख लक्ष्य भगवान चित्रगुप्त मंदिरों को सशक्त बनाना, उनसे जन-जन को जोड़ना, तथा अन्य सभी सनातन मंदिरों को आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं संरक्षित बनाना है। समाज को अपने धार्मिक अनुष्ठानों, संस्कारों एवं परंपराओं के प्रति प्रेरित किया जाएगा तथा संत-महात्माओं एवं गुरुओं के सम्मान को बढ़ावा दिया जाएगा। परिषद का संकल्प है कि सभी कार्य संवैधानिक एवं विधि-सम्मत तरीके से किए जाएंगे।
समाज में समरसता स्थापित करने हेतु “सहभोज” कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सभी वर्गों के लोग एक साथ बैठकर भोजन करेंगे, राष्ट्र, धर्म एवं मानवता की रक्षा पर चिंतन करेंगे तथा आपसी प्रेम और एकता को सुदृढ़ करेंगे।
परिषद का लक्ष्य है कि इसकी शाखाएं पूरे भारत के प्रत्येक स्तर पर तथा विश्व के विभिन्न देशों में स्थापित हों, जिससे “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना को साकार किया जा सके और मानवता, सेवा एवं एकता का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित हो।
परिषद ने विशेष रूप से कायस्थ समाज, जो भगवान चित्रगुप्त के वंशज माने जाते हैं, से आह्वान किया है कि वे आगे आकर संगठन से जुड़ें, अपनी सामाजिक शक्ति को बढ़ाएं तथा समस्त समाज को जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभाएं। साथ ही सभी वर्गों के लोगों से भी संगठन के साथ जुड़कर राष्ट्र, धर्म एवं समाज के उत्थान में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।
श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद के संस्थापक अध्यक्ष एवं परमाध्यक्ष सनातन सम्राट जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज (श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा) के नेतृत्व में संगठन का मूल उद्देश्य उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर राष्ट्र और धर्म को सशक्त बनाना तथा सनातन संस्कृति का विश्वव्यापी प्रचार-प्रसार करना है। उनके मार्गदर्शन में संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन, सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्य करते हुए समाज को संगठित करेगा।
अजय वर्मा अज्जू जी को प्रदेश महासचिव संगठन/प्रशासनिक कार्य प्रभारी बनने पर भगवान चित्रगुप्त अखाड़ा  के पदाधिकारी वेद आशीष श्रीवास्तव राष्ट्रीय प्रमुख सचिव/राष्ट्रीय नियुक्ति प्रभारी, राष्ट्रीय सचेतक स्वपिनिल श्रीवास्तव लखनऊ,राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अनीता श्रीवास्तव भाजपा नेत्री रायबरेली, प्रदेश प्रभारी कुमार नारायण प्रयागराज,प्रदेश महामंत्री डॉ संदीप श्रीवास्तव गोरखपुर, प्रदेश महामंत्री संगठन गिरिजेश श्रीवास्तव जौनपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव जौनपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव एडवोकेट जौनपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट जौनपुर,प्रदेश मीडिया प्रभारी वागीश चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार गोरखपुर, प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक वरिष्ठ पत्रकार जौनपुर, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव गोरखपुर, प्रदेश सचिव अवनीश कुमार यादव भाजपा नेता शाहगंज, नोएडा जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष गोरखपुर अभय कुमार श्रीवास्तव, जिला महासचिव गोरखपुर अरुण श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी गण ने शुभकामनाएं बधाई दिया।

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!