प्रधानी रजिंश में युवक पर लाठी डंडों एवं चाकू से हमला

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर शनिवार की रात्रि साढ़े आठ बजे मनबढ़ों ने युवक पर लाठी डंडों एवं चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्रधान सहित कुल छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जन कर लिया है।

थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी मोहम्मद गुलाम रात्रि साढ़े आठ नौपेड़वा बाजार से घरेलू सामान खरीदकर घर जा रहें थें। आरोप है कि गुलाम हाइवे पर राजा होटल के पहले बने ब्रेकर पर पहुँचे ही थे तभी बुलेट मोटरसाइकिल से गांव निवासी शमसी ने मुझे रोक लिया। उसी दौरान बाइक से पीछे से पहुँचे राशिद, हमजा, माबिया शमीर एवं साजिशकर्ता ग्राम प्रधान गुफरान ने लाठी डंडे एवं चाकू से हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। ग्रामीणों के पहुँचने पर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुँचे परिजनों ने घायल युवक सीएचसी अस्पताल ले गए जहां बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!