Jaunpur News: दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत

Naya Savera Network

रतन लाल आर्य @  नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर शिवगुलामगंज बाजार के समीप शनिवार की रात एक पुलिया के पास हुई दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस रविवार सुबह अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। मछलीशहर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी 55 वर्षीय संजय रात लगभग दो बजे अपना ऑटो रिक्शा लेकर जिला मुख्यालय की तरफ जा रह था। रात में ही राहगीरों ने देखा कि उक्त मार्ग पर शिवगुलाम बाजार के समीप एक पुलिया के पास डिवाइडर पर ऑटो चालक घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी तो सूचना पर मौके पर पहुंची बक्शा थाना की पुलिस 108 एम्बुलेंस सेवा से इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को मर्चरी भेज मृतक परिवार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।


SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!