Mumbai News: भिवंडी में 51 गरीब बेटियों का होगा सामूहिक कन्यादान

Naya Savera Network


श्री बागेश्वर बालाजी सनातन मठ में 9 दिसंबर को गूंजेंगी शहनाइयां


 पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पहल पर होगा आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

भिवंडी। सनातन धर्म में कन्यादान को महादान माना गया है। इसी धार्मिक परंपरा को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए भिवंडी के श्री बागेश्वर बालाजी सनातन मठ में 51 जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। आगामी 9 दिसंबर को होने वाले इस आयोजन में गरीब परिवारों की बेटियां वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इस सामूहिक विवाह का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों की शादी के भारी खर्च से राहत देना और उन्हें सम्मान के साथ नए जीवन की शुरुआत का अवसर उपलब्ध कराना है। आयोजकों के अनुसार, विवाह के लिए 51 कन्याओं का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए स्वयं पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी पहल कर रहे हैं। 27 नवंबर को चयनित कन्याओं की सूची जारी होने के बाद आयोजन की आगे की तैयारियों को गति दी जा रही है।


धर्म के साथ सेवा का संदेश


श्री बागेश्वर बालाजी सनातन मठ में होने वाला यह पहला सामूहिक विवाह आयोजन है। इसके लिए मठ में श्रद्धालुओं और स्वयंसेवकों की बैठक भी आयोजित की जा चुकी है। इसमें आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। मठ प्रबंधन ने समाज के लोगों और सनातन धर्म के अनुयायियों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की है।


संतों और विशिष्ट लोगों की रहेगी उपस्थिति


इस आयोजन में धार्मिक जगत के लोगों के साथ समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली प्रतिभाओं के शामिल होने की भी उम्मीद है। 7 से 10 दिसंबर तक चलने वाले आयोजन के दौरान मठ परिसर में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियां भी होंगी। आयोजकों को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

आयोजन के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास है कि आर्थिक मजबूरी किसी बेटी के विवाह और उसके सम्मानजनक जीवन की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए। कन्यादान की धार्मिक परंपरा को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने वाली यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। विवाह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। निमंत्रण कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला सहित हजारों लोगों को निमंत्रण पत्र दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्काउट एवं गाइड अनुशासन, सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम : चित्रसेन सिंह

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!