Jaunpur News: चक दऊदहा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा से पूर्व निकली कलशयात्रा

भागवत कथा संकल्प मात्र से हो जाता है उद्धार: धर्मराज तिवारी

रतन लाल आर्य @  नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के चक दऊदहा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव के प्रथम दिन रविवार को गाजे बाजे के साथ भब्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर गांव भ्रमण करतें हुए सात मन्दिर एवं डीह स्थल से भ्रमण करतें हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुँची। कलश यात्रा में सम्मिलित महिलाओं युवतियों ने घड़े में जल लेकर जय जयकारों के साथ रवाना हुई तो मौजूद वातावरण भक्तिमय हो गया।गांजे-बाजे के साथ चल रही महिलाएं भक्तिमय माहौल में गीत गाते हुए तो युवक जय जयकारों के उदघोष के साथ नाचते गाते चल रहे थे जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। यज्ञाचार्य कथा वाचक पण्डित धर्मराज तिवारी महाराज ने बताया कि विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार से यज्ञ स्थल पर मंगल कलश यात्रा पश्चात वेदी निर्माण, पूजन एवं कथा महात्म्य का आयोजन हुआ। शाम को कथा ब्यास महाराज ने कुंती चरित्र परीक्षित श्राप एवं कपिल देवहूति संवाद की कथा श्रवण करवाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा संकल्प मात्र से जीवन का उद्धार हो जाता है। कथा ब्यास ने कहा कि कलयुग में पापी भी अगर सात दिन बैठकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर ले तो उसे भी कष्ट से मुक्ति मिल जाएगी। कथा के अंत में आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान अवधेश पाण्डेय, शकुंतला देवी, रमाशंकर पाण्डेय बाबा, फौजदार पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय, मंजू पाण्डेय, डॉ. संदीप पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, धर्मेश पाण्डेय अधिवक्ता, हंस पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, मंगल पाण्डेय, आदित्य, जय पाण्डेय, यश पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहें।


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ