Jaunpur News: नीम का पेड़ गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव नेवादा गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। गांव में काटे जा रहे नीम के पेड़ के अचानक गिर जाने से उसकी चपेट में आए 42 वर्ष युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विनय पटेल ने अपना एक नीम का पेड़ बेच दिया था, जिसे एक व्यापारी के मजदूर काट रहे थे। इसी दौरान गांव के निवासी अरविंद पटेल किसी शादी समारोह में दैजा देकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वह उस स्थान के पास पहुंचे, जहां पेड़ की कटाई का कार्य चल रहा था, तभी नीम का विशाल पेड़ अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा।

पेड़ की चपेट में आने से अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची मड़ियाहूं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!