Jaunpur News: मनिया देवी मंदिर में अखंड रामायण पाठ का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

चाँदपुर, जौनपुर। ग्राम सभा चाँदपुर स्थित मनिया देवी मंदिर परिसर में आयोजित अखंड रामायण पाठ का श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भव्य समापन हुआ। अनुष्ठान की पूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों और क्षेत्रों से पहुंचे पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

चंद्रवंशी राजपूत समाज की कुलदेवी माँ मनिया देवी के मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

भंडारे के साथ आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। प्रसिद्ध देवी गीत गायक रविंद्र सिंह ज्योति ने अपनी मधुर प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों और देवी गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे तथा पूरा परिसर "जय माता दी" के जयघोष से गूंजता रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और समाज के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। आयोजन को सफल बनाने में अरुण कुमार सिंह, पंकज सिंह, विनोद कुमार सिंह, बालकोर सिंह, जय प्रकाश सिंह, अरविंद सिंह, विमल कांत सिंह तथा समाजसेवी प्रेम प्रकाश सिंह सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय माँ मनिया देवी की कृपा एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और आस्था के कारण धार्मिक अनुष्ठान अत्यंत भव्य एवं सफल रहा। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और भक्ति का यह उत्सव देर शाम तक जारी रहा।


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!