Jaunpur News: वृक्षारोपण 2026 की तैयारियों को लेकर जौनपुर प्रभाग में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर।  जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में 30 मई 2026 को जौनपुर प्रभाग के अंतर्गत बदलापुर, शाहगंज, केराकत व मछलीशहर तहसीलों में संबंधित रेंज अधिकारियों, विभाग के तहसील स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों को वृक्षारोपण 2026 की तैयारियों के संबंध में कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मिट्टी की जाँच के आधार पर सामान्य भूमि व ऊसर भूमि का चयन के आधार पर वृक्षारोपण किया जाये। ऊसर भूमि के पी०एच० मान के आधार पर जिप्सम जलकुमी बालू व गोबर खाद का प्रयोग किया जाये। गडढो का साइज व दूरी, गडढे से गडढे की दूरी, ऊसर भूमि में पी०एच०मान के अनुसार रोपण हेतु प्रजातियों का चयन बबूल, रियोज, कंजी ढाक, सिरस, अर्जुन, नीम, अकेसिया, आरिकुली फार्मिस, कैजूराइना, बेर, जंगल जलेबी। पौध उठान व मांग पत्र पर चर्चा।सड़क/नहर/झील/तालाब/ब्लाक/खेत बाग/कब्रिस्तान / धार्मिक स्थल आवासीय भवनों / पार्को इत्यादि वृक्षारोपण माडलों में प्रजातियों का चयन व दूरी एलाइमेट इत्यादि, कृषि वानिकी व फलदार प्रजातियों के महत्व, सुरक्षा व्यवस्था तारबाड/ट्री गार्ड/सुरक्षाखाई/ब्रिकगार्ड / बैम्बू गार्ड इत्यादि पर चर्चा। वृक्षारोपण में थावलाबंदी / सिचांई/निराई गुडाई सहित कार्बन क्रेडिट के विषय पर चर्चा की गयी।


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!