चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से तीन किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।क्षेत्र के ओझापुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री को मनीपुर गांव निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित का आरोप है कि जानकारी लेने के लिए जब वह आरोपी के घर पहुंचे तो परिजनों ने अभद्रता करते हुए धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त गांव निवासी अंशु पटेल, उसकी मां और भाई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इसी तरह मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री अपने ननिहाल से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने तहरीर में मीरगंज थाना क्षेत्र के अदारी गांव निवासी एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी के घर पहुंचकर जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संतोष कुमार गौतम के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वही खुआवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर में बेलौनकला गांव की (तिलका बस्ती) निवासी गुलशन पुत्र पप्पू को नामजद किया गया है। साथ ही एक अन्य व्यक्ति अर्जुन पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 137(2) एवं 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि मामलों की जांच की जा रही है तथा किशोरियों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
| विज्ञापन |
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
0 टिप्पणियाँ