Jaunpur News: शौच के लिए गए युवक से मारपीट, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Naya Savera Network

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। शौच के लिए घर से बाहर गए युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बरसठी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्र के गहली कठार गांव निवासी बजरंगी सरोज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र साहिल सरोज शौच के लिए बाहर गया था। इसी दौरान गांव के ही गोलू यादव और मदनेश यादव ने उसे गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट कर दी। मारपीट में साहिल के दाहिने हाथ में चोट आई। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी भी देने लगे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने गोलू यादव पुत्र मनोज यादव तथा मदनेश यादव पुत्र स्वर्गीय सजावल यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!