Jaunpur News: नगर में संचालित तीन अस्पतालों में लगा ताला

Naya Savera Network


जांच में निकली स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात में लगाया ताला

अस्पताल की वैधता संबंधी कागज नहीं दिखाने पर हुई कार्यवाही

मछलीशहर, जौनपुर। नगर क्षेत्र में शुक्रवार को प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत की घटना के बाद अस्पतालों की जांच में निकली स्वास्थ्य विभाग की टीम तीन अस्पतालों में ताला लगा कर बंद कर दिया है।अस्पताल संचालक वैधता संबंधी कागज नहीं दिखा पाए तो सी एच सी के अधीक्षक डॉ अजय सिंह ने संचालन पर रोक लगा दिया है।

नगर के बरईपार रोड पर स्थित मीरा पाली क्लिनिक एवं बालाजी पाली क्लिनिक तथा प्रयागराज रोड पर स्थित कमला हॉस्पिटल पर शुक्रवार को देर रात पहुंची ।मौके पर उपस्थित अस्पताल स्टाफ द्वारा हॉस्पिटल के संचालन से संबंधी कागज नहीं दिखा पाए।अधीक्षक डॉ अजय सिंह ने बताया कि मामले में उक्त अस्पताल संचालकों ने कागज दिखाने के लिए दो दिन की मोहलत ली है।उनके अस्पताल के संचालन पर रोक लगाते हुए ताला बंद कर दिया गया है।दो दिन बाद वैध प्रपत्र नहीं दिखाने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी।


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!