Jaunpur News: लकड़ी रखने को लेकर विवाद, चार पर प्राथमिकी

Naya Savera Network

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। जमीन पर नीम की लकड़ी रखने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बरसठी पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्र के तिवारीपुर महुआरी निवासी विपिन यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि अपनी जमीन में नीम की लकड़ी रख रहे थे। इसी दौरान उनके बड़े पिता शारदा प्रसाद यादव, उनके पुत्र कमलनयन यादव व रामनयन यादव तथा बहू सरिता यादव गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां कृष्णा देवी और बहन सुनीता यादव को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग जुट गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शारदा प्रसाद यादव, कमलनयन यादव, रामनयन यादव और सरिता यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!