Jaunpur News: पारिवारिक विवाद में विवाहिता से मारपीट, दो पर प्राथमिकी

Naya Savera Network

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। पारिवारिक विवाद को लेकर एक विवाहिता से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बरसठी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्र के सरायविक्रम (सुखलालगंज) गांव निवासी उर्मिला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 24 मई की शाम वह अपने ससुर से कुछ रुपये जमा करने के संबंध में बातचीत कर रही थीं। इसी बात को लेकर उनके जेठ के पुत्र आनंद गौतम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आनंद तथा सुनीता ने लाठी-डंडे और घूंसों से मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसने किसी तरह अपनी जान बचाई और डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आनंद पुत्र महेंद्र गौतम और सुनीता पत्नी महेंद्र गौतम के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!